दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीका के विभिन्न देशों के 10 नागरिक किए गए निर्वासित
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को द्वारका इलाके में अवैध रूप से रह रहे 10 विदेशी नागरिकों को निर्वासित कर दिया। पुलिस ने बताया कि निर्वासित किए गए विदेशियों में सभी अफ्रीकी महाद्वीप के अलग-अलग देशों के नागरिक थे। पुलिस के मुताबिक, निर्वासित लोगों में 8 नाइजीरियाई जबकि घाना और आइवरी कोस्ट के एक-एक नागरिक शामिल थे।
read more at हिन्दुस्तान


