बेड़ियों में हिंदुस्तान, नहीं सहेंगे यह अपमान: संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए विपक्ष
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने अमेरिका से अवैध अप्रवासियों की वापसी को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने 'बेड़ियों में हिंदुस्तान, नहीं सहेंगे यह अपमान' और 'भारत सरकार जवाब दो' के नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
read more at PTI


