अंधेरे में सड़क किनारे लावारिस फेंक गए थे परिजन, अयोध्या में बुज़ुर्ग महिला ने तोड़ा दम
अयोध्या (यूपी) में गुरुवार देर रात परिवारवालों द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई एक बुज़ुर्ग महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा सवार 2 महिलाएं व एक पुरुष पीड़िता को लावारिस हालत में छोड़कर जाते दिखे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया था।
read more at News18 हिंदी


