Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जांच में मिलावटी निकला यूपी में ज़ब्त 15,000 किलो शहद, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

short by खुशी / on Thursday, 16 April, 2026
हापुड़ (यूपी) में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ज़ब्त करीब 15,000 किलोग्राम शहद जांच में नकली पाया गया है। विभाग के अनुसार, यह शहद जनवरी में ज़ब्त किया गया था जिसमें राइस सिरप की मिलावट की पुष्टि हुई है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। बकौल अधिकारी, मिलावटी शहद ब्लड शुगर बढ़ाएगा, इम्युनिटी प्रभावित करेगा व पोषण की कमी होगी।