बिहार के एक शहर में क्यों 2 दिन मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?
बिहार के डुमरांव में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को भी आज़ादी जैसा जश्न मनाया जाता है। दरअसल, 16 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों ने डुमरांव थाने पर तिरंगा फहराया था और पुलिस फायरिंग में 4 स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए थे जिनकी याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
read more at News18 हिंदी


