UP सीएम ने कहा- हमारे आने से पहले प्रदेश में नहीं थी मेट्रो, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार (2017) के आने से पहले प्रदेश में मेट्रो नहीं चलती थी जबकि आज 6 शहरों में चल रही है। अखिलेश यादव ने मेट्रो में सफर करने की पुरानी तस्वीर-खबर शेयर कर कहा, "आज झूठ लज्जित महसूस कर रहा होगा...सत्ता का ऐसा...क्या लालच कि उसे झूठ बताए जिसके प्रमाण सार्वजनिक हों।"
read more at X


