26,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स भी 300+ अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹2.6 लाख करोड़ डूबे
शेयर बाज़ार लगातार चौथे दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 पर जबकि निफ्टी 100 अंक लुढ़ककर 25,942 पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को करीब ₹2.6 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 21 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें सबसे बड़ी गिरावट अदाणी पोर्ट्स (2.2%) में दर्ज की गई।
read more at BSE


