सिंगापुर में गैर-मुस्लिमों पर हमले की योजना बना रहा था 17 वर्षीय लड़का, हुआ गिरफ्तार
सिंगापुर में गैर-मुस्लिम पुरुषों पर हमला करने की योजना बनाने के आरोप में एक 17 वर्षीय लड़के को आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। सिंगापुर के आंतरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से प्रभावित किशोर ने रसोई के चाकू व कैंची से लोगों पर हमला करने की योजना बनाई थी।
read more at ABP न्यूज़


