लखनऊ में सफाईकर्मियों ने वेतन कटौती को लेकर नगर निगम ऑफिस पर जड़ा ताला, फेंका कूड़ा
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने वेतन में कटौती के विरोध में नगर निगम के ज़ोन 5 कार्यालय पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर एक ट्रक कूड़ा फेंककर रास्ते को बंद कर दिया। सफाईकर्मियों ने बताया है कि भर्ती के दौरान उन्हें ₹10,000 वेतन के लिए कहा गया था लेकिन सिर्फ ₹4,000 दिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


