अबू आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर को लिखा पत्र, निलंबन रद्द करने की मांग की
सपा विधायक अबू आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर अपने निलंबन को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मैंने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं की...जो कुछ कहा...वह इतिहासकारों-लेखकों के उद्धरण पर आधारित था।" आज़मी को औरंगज़ेब पर दिए बयान के लिए विधानसभा बजट-सत्र से निलंबित किया गया है।
read more at लेटेस्टली


