परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद MP के मंत्री का छीना गया विभाग; CM ने संभाली ज़िम्मेदारी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन और डेयरी विकास विभाग वापस लेकर उसका जिम्मा खुद संभाल लिया है। उन्हें अब आनंद विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के बाद उठाया गया है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका कोई कारण नहीं बताया है।
read more at News18 हिंदी


