'नेताजी तुम मौज करो, हम तुम्हारे साथ हैं!' राजस्थान की छात्रा का तंज भरा वीडियो हुआ वायरल
सीकर (राजस्थान) की एक स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सड़क पर घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर स्कूल जाते हुए सरकारी विकास के दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है। छात्रा कहती है, "संघर्ष हम करते हैं, नेता एसी में आराम करते हैं...नेताजी तुम मौज करो, हम तुम्हारे साथ हैं!"
read more at News18 हिंदी


