Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पास होने लिए 400 छात्रों ने कॉपियों में परीक्षकों के लिए रखे पैसे, UP बोर्ड ने रोका रिज़ल्ट

short by Himanshu / on Tuesday, 15 September, 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट की परीक्षाओं के दौरान उत्तर-पुस्तिकाओं में करेंसी नोट रखने वाले 400 से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम रोक दिया है। बकौल रिपोर्ट, ऑनलाइन स्कैनिंग के दौरान ₹20,000 बरामद हुए थे जिन्हें सरकारी राजकोष में जमा करवाया गया है। परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास करने के लिए उत्तर-पुस्तिकाओं में पैसे रखे थे।