ऐक्टर विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में किए गए भर्ती
ऐक्टर विजय देवरकोंडा को डेंगू हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, 31 जुलाई को ऐक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज़ होने वाली है और अस्पताल में भर्ती होने के चलते फिल्म के प्रमोशन में नज़र नहीं आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विजय को 20 जुलाई तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
read more at News24 हिंदी


