Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन का दावा- रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला

short by मनीष झा / on Thursday, 21 November 2024
यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध में रूस ने गुरुवार को पहली बार यूक्रेन पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इससे पहले यूक्रेन ने रूस पर अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया था। गौरतलब है, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल पहले केवल परमाणु युद्ध की स्थिति में किया जाता था।