यूपी में 13 वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने नदी में खींचा, नहीं लगा सुराग
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में रविवार शाम को घाघरा नदी में भैंस नहला रहे एक 13-वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ ने किशोर पर अचानक हमला किया और पकड़कर पानी में ले गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब 5 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।
read more at भाषा


