बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को यूपी में लोगों ने पकड़ा, पीटकर पुलिस को सौंपा
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लोग उसके चेहरे से नकाब हटाते दिखाई दे रहे हैं। बकौल पुलिस, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


