Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेल मंत्री वैष्णव ने शेयर किए भारत की 6 सबसे दर्शनीय रेल यात्राओं के वीडियो

short by शिव / on Monday, 23 September, 2024
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर में 6 सबसे दर्शनीय रेल यात्राओं के वीडियो 'X' पर शेयर किए हैं। इनमें कच्छ (गुजरात), नीलगिरि पर्वत, जम्मू-कश्मीर में बनिहाल से बडगाम की बर्फ से लदी घाटी और गोवा में दूधसागर झरने की ट्रेन यात्राएं शामिल हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम (केरल) के कप्पिल और कालका-शिमला मार्ग की रेल यात्राएं सूची में शामिल की हैं।