Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

IB अफसर हत्या मामले में ताहिर हुसैन के लिए फांसी की मांग, 31 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा सज़ा

short by Anuj / on Monday, 27 July, 2026
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए दिल्ली पुलिस ने फांसी यानी मृत्युदंड की मांग की है। कड़कड़डूमा कोर्ट में सोमवार को सज़ा पर बहस हुई और मामले में 31 जुलाई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।