Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या विजेता के बजाय कोई और रख सकता है एशिया कप की ट्रॉफी? जानें क्या कहते हैं नियम

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 30 September 2025
आईसीसी, एसीसी या अन्य टूर्नामेंट की ट्रॉफी की कस्टडी को लेकर स्पष्ट नियम है कि फाइनल के बाद ट्रॉफी को प्रेज़ेंटर/आयोजक अपने पास नहीं रख सकते और उसे विजेता टीम को सौंपना होता है। यह आम तौर पर चली आ रही प्रथाओं के अनुरूप है जिन्हें खेल भावना और उसकी शुचिता को बनाए रखने के लिए लागू किया जाता है।