Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 80 लोगों का DNA हुआ मैच, अबतक 33 शव परिजनों को सौंपे गए

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 16 June, 2025
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एडिशनल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर रजनीश पटेल के अनुसार, 12 जून को प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 80 लोगों का डीएनए मैच हो गया है जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का शव भी शामिल है। वहीं, अबतक 33 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। क्रैश हुए विमान में 242 लोग सवार थे।