Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फॉलोअर्स बढ़ाने थे: महाकुंभ में महिलाओं के नहाने के वीडियो बनाने वाला शख्स

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 28 February, 2025
प्रयागराज पुलिस ने महाकुंभ में महिलाओं के नहाने व कपड़े बदलने के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले पश्चिम बंगाल के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स व सबस्क्राइबर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाए थे। आरोपी चैनल मोनेटाइज़ कराकर पैसे कमाना चाहता था।