UAE में ह्यूमनॉइड रोबोट ने किया पारंपरिक एमिराती स्टिक डांस
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में एक ह्यूमनॉइड रोबोट पारंपरिक एमिराती अल-अय्याला स्टिक डांस करता हुआ दिखा। रोबोट ने कंदूरा (पुरुषों के कपड़े) और सिर पर स्कार्फ पहने लोगों के साथ डांस किया। उसने पारंपरिक अरबी मंत्रों के साथ ताल मिलाकर कदम उठाने, घूमने और घुटनों के बल बैठने की गतिविधियां कीं। रोबोट ने एडवांस्ड लोकोमोशन स्किल्स दिखाईं।
read more at X (formerly Twitter)


