ब्राज़ील में सिंगर शकीरा के कॉन्सर्ट में शामिल हुए 20 लाख से अधिक फैन्स
कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने शनिवार को रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील) के कोपाकबाना बीच पर निःशुल्क कॉन्सर्ट किया जिसे देखने 20 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। यह शो उनके 'लास मुजेरेस या नो लोरान' विश्व दौरे का हिस्सा है। इस दौरान शकीरा ने कहा, "मैंने हमेशा कोपाकबाना बीच पर गाने का सपना देखा था और अब देखिए, जीवन जादुई है।"
read more at DW


