चमगादड़ों की उत्पत्ति यूरोप में हुई थी, नई स्टडी में मिले संकेत
'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, चमगादड़ों की उत्पत्ति 5.6 करोड़ साल पहले यूरोप में हुई थी। 103 प्रजातियों के जीनोम और 65 प्रजातियों की शारीरिक बनावट के विश्लेषण के आधार पर शोधकर्ताओं ने पाया कि चमगादड़ पहले अफ्रीका, फिर अन्य महाद्वीपों में फैले। इससे पहले अमेरिका, अफ्रीका या एशिया को उनकी जन्मस्थली माना जाता था।
read more at Inshorts


