यूपी में नशे में धुत 2 पुलिसकर्मियों ने कॉन्स्टेबल को पीटा
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लंका थाने में तैनात कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह ने 2 पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कॉन्स्टेबल ने कहा, "नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं और ऐसा करने से रोकने पर दोनों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। मैं मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा तो एकबार फिर दोनों ने मेरी पिटाई की।"
read more at हिन्दुस्तान


