Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जन सुराज ने तरारी से बदला उम्मीदवार, पहले सेना के पूर्व उप-प्रमुख को दिया था टिकट

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 23 October, 2024
प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' ने बिहार में विधानसभा उप-चुनाव के लिए तरारी व बेलागंज सीट पर उम्मीदवार बदले हैं और नए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। तरारी से किरण देवी व बेलागंज से मोहम्मद अमजद को टिकट दिया गया है। तरारी से पहले सेना के पूर्व उप-प्रमुख एसके सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया था।