फ्लिपकार्ट फैशन के हेड आरिफ मोहम्मद छोड़ेगे कंपनी, मिंत्रा की सीईओ करेंगी लीड
9 वर्षों से फ्लिपकार्ट फैशन से जुड़े कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और हेड आरिफ मोहम्मद कंपनी छोड़ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मिंत्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा को कंपनी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और वह दोनों टीमों को लीड करेंगी। आरिफ 2015 में कंपनी से जुड़े थे और नवंबर 2023 में उन्हें फ्लिपकार्ट फैशन का हेड बनाया गया था।
read more at Moneycontrol हिन्दी


