Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उन्हें एक दिन में 12 ओवर से अधिक गेंदबाज़ी ना करने दें: बुमराह को लेकर सौरव गांगुली

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 14 June 2025
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर कप्तान शुभमन गिल को सलाह दी है। उन्होंने कहा, "उनका (बुमराह) ध्यान रखना होगा...एक दिन में उन्हें 12-13 ओवर से ज़्यादा गेंदबाज़ी नहीं करने दें।" गांगुली ने कहा, "उन्हें सिर्फ विकेट-टेकर के तौर पर (जहां ज़रूरी है वहीं) इस्तेमाल करें।"