दूसरे व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट का अधिकार दे सकेंगे UPI यूज़र
भारतीय रिज़र्व बैंक ने यूपीआई में 'डेलिगेटेड पेमेंट्स' की सुविधा शुरू करने की बात कही है। इसके अंतर्गत यूपीआई यूज़र अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट करने का अधिकार किसी अन्य व्यक्ति को दे सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इससे यूपीआई का इस्तेमाल और बढ़ेगा। गौरतलब है, देश के 42.4 करोड़ लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


