डेब्ट फंड्स से निवेशकों ने सितंबर में निकाले ₹1 लाख करोड़
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएफएमआई) के अनुसार, निवेशकों ने सितंबर में डेब्ट फंड्स से नेट ₹1.02 लाख करोड़ की निकासी की। यह अगस्त में हुई ₹7,980 करोड़ की निकासी से लगभग 13 गुना अधिक है। बकौल एएफएमआई, इस दौरान लिक्विड फंड श्रेणी में सबसे अधिक ₹66,042 करोड़ निकासी हुई जबकि मनी मार्केट फंड्स में ₹17,900 करोड़ निकाले गए।
read more at NewsBytes


