Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2024 के अंत तक भारत में होंगे 270 मिलियन 5G ग्राहक: एरिक्सन

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 26 November, 2024
स्वीडिश दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने अपनी मोबिलिटी रिपोर्ट में कहा है कि 2024 के अंत तक भारत में 270 मिलियन 5जी ग्राहक होंगे जो देश में मोबाइल सब्सक्रिप्शन का 23% होगा। गौरतलब है, 2023 में भारत में 110-120 मिलियन 5जी ग्राहक थे। रिपोर्ट के अनुसार, 4जी सब्सक्रिप्शन 2024 में 640 मिलियन के मुकाबले 2030 में 240-मिलियन रह जाएगा।
read more at Moneycontrol