सूदखोर की 'पत्नी को उठा ले जाऊंगा' धमकी के बाद UP में 35 वर्षीय शख्स ने लगाई फांसी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर 35 वर्षीय एयरफोर्स कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूदखोर ने कथित तौर पर शख्स को फोन पर धमकाकर कहा था, "ब्याज समेत मूलधन नहीं लौटाया तो तुम्हारी पत्नी को उठा ले जाऊंगा, सार्वजनिक रूप से बेइज़्ज़त करूंगा।" मामले में सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


