पैर छूने पर अमिताभ बच्चन ने मुझे डांटा था, कहा- 'ऐसा मत करो': ऐक्टर अभिषेक बनर्जी
अपनी आगामी फिल्म 'सेक्शन 84' में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे ऐक्टर अभिषेक बनर्जी ने कहा है, "इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन अमिताभ के पैर छूने पर उन्होंने मुझे डांटा था और कहा था कि ऐसा मत करो।" अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैं बस उनका सम्मान कर रहा था लेकिन वह नाराज़ हो गए।"


