Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के पहले दृष्टिहीन ट्रायथलीट निकेत दलाल की दूसरी मंज़िल से गिरकर हुई मौत

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 2 July, 2025
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में एक होटल की दूसरी मंज़िल से गिरकर भारत के पहले दृष्टिहीन ट्रायथलीट निकेत दलाल की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, 30 जून की रात निकेत के घर में आग लग गई थी जिसके बाद उनके दोस्तों ने उन्हें होटल में ठहराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।