साइबर गतिविधियां बढ़ा रहा ईरान, अमेरिकी चुनाव को कर सकता है प्रभावित: माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान साइबर गतिविधियों में तेज़ी ला रहा है जिसका उद्देश्य अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करना हो सकता है। कंपनी ने कहा कि एक मामले में 'ईमेल फिशिंग' के ज़रिए राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान को निशाना बनाया गया। ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है।
read more at भाषा


