Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब तक नहीं रोया था, आज आंसू आ गए: दिशा की मौत की CBI जांच के आदेश पर उनके पिता

short by Anuj / on Wednesday, 2 September, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की CBI जांच के आदेश दे दिए हैं। इसपर उनके पिता सतीश सालियान ने कहा, "आज दिल से रोऊंगा।" उन्होंने 'एएनआई' से कहा, "दिशा के गुजरने के बाद एक बूंद भी आंसू नहीं आए थे, आज आ गए।" उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई।