डॉनल्ड ट्रंप को 'हश मनी' मामले में 10 जनवरी को सुनाई जाएगी सज़ा
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को एक पॉर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के आरोप में कोर्ट 10 जनवरी को सज़ा सुनाएगा। हालांकि, जज जुआन मर्चेन ने संकेत दिया है कि वह ट्रंप को जेल की सज़ा या जुर्माना नहीं देंगे। ट्रंप 20-जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे लेकिन इससे पहले उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।
read more at Hindustan Times


