Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैज्ञानिकों को मिले दो विशाल साथी तारों में विस्फोट होने के सबूत

short by Rishi Raj / on Thursday, 23 July, 2026
वैज्ञानिकों को पहली बार एक बाइनरी सिस्टम के दो विशाल साथी तारों में सुपरनोवा विस्फोट होने के सबूत मिले हैं। इनमें एक तारा सूर्य से करीब 15-25 गुना और दूसरा कम-से-कम 20-गुना विशाल था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दोनों विस्फोटों के बीच करीब 20,000 से 1.10 लाख साल का अंतर था और दोनों पृथ्वी से करीब 6,000 प्रकाशवर्ष दूर स्थित थे।
read more at reuters