Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज़ शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 13 February 2025
नरकटियागंज (बिहार) में पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज़ शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली है। बकौल रिपोर्ट, बुधवार को शख्स की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई थी व लौटने से इनकार करने पर शख्स ने खुद को आग लगा ली। पत्नी ने बताया है कि उसका पति रोज़ शराब पीकर उससे मारपीट करता था।