यूट्यूबर निकोकाडो एवोकाडो ने 114 किलो वज़न घटाने का किया खुलासा
यूक्रेन में जन्मे अमेरिकी यूट्यूबर निकोलस पेरी (निकोकाडो एवोकाडो नाम से मशहूर) ने 250 पाउंड (लगभग 114 किलोग्राम) वज़न घटाने का दावा किया है। 32-वर्षीय निकोलस ने वज़न घटाने को गुप्त रखने के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो को अपने चैनल पर पोस्ट किया है। बकौल निकोलस, नए कंटेंट बनाने के लिए उन्होंने 2-साल की छुट्टी ली थी।
read more at Hindustan Times


