बिहार में नष्ट की गई ₹20 करोड़ की अफीम की फसल, 500 पुलिसकर्मियों ने मारा था छापा
रोहतास (बिहार) पुलिस ने झारखंड सीमा के समीप छापेमारी कर 10 एकड़ में लगी करीब ₹20 करोड़ की अफीम की फसल नष्ट की है। इस कार्रवाई में एसपी, डीएसपी और 23 थानाध्यक्ष समेत 500 पुलिसकर्मी शामिल थे। बकौल रिपोर्ट्स, फसल तैयार होने पर इसकी कीमत और बढ़ जाती। पुलिस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


