Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वर्दी चुरा व दुकान से स्टार खरीदकर यूपी में शख्स बना फर्ज़ी दारोगा, जूतों के रंग से पकड़ा गया

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 8 September, 2024
लखनऊ (यूपी) में एक फर्ज़ी दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने दारोगा की यूनिफॉर्म से अलग रंग के जूते पहन रखे थे व पुलिस का बैज़ भी नहीं लगा रखा था जिससे उस पर शक हुआ था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कॉन्स्टेबल दोस्त की वर्दी चोरी कर दुकान से स्टार खरीदे थे।