सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे हैं नौकरी, सर्वे में 47% ने कहा- कल्चर खराब
जीनियस एचआरटेक की सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 47% कर्मचारियों ने खराब बॉस/मैनेजमेंट और ऑफिस कल्चर को नौकरी बदलने की बड़ी वजह बताया है। वहीं, 30% कर्मचारियों ने कम सैलरी को इसकी वजह माना। 1,255 कर्मचारियों पर हुए सर्वे में 39% ने कहा कि बेहतर मैनेजमेंट, कल्चर और काम में लचीलापन मिलने पर वे मौजूदा कंपनी में बने रहेंगे।
read more at Abplive


