Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

70 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में यूपी में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

short by Shubham Srivastava / on Wednesday, 22 October, 2025
दिल्ली से सीतापुर जा रही डबल डेकर बस में बुधवार सुबह लखीमपुर (यूपी) में आग लग गई। बस में सवार 70 से अधिक यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। बकौल रिपोर्ट्स, दमकल की गाड़ी दुर्घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक बस और यात्रियों का सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।