शादी के बाद आपको अपनी पर्सनैलिटी बदलनी पड़ती है, आलिया भी वही कर रही हैं: रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा है, "शादी के बाद आपको अपनी पर्सनैलिटी बदलनी पड़ती है।" उन्होंने कहा, "वह (पत्नी-अभिनेत्री आलिया भट्ट) भी अपनी पर्सनैलिटी बदल रही हैं...हम एडजस्ट कर रहे हैं ताकि एक-दूसरे के साथ रह सकें।" बकौल रणबीर, दो लोगों के लिए एक-दूसरे को वैसे ही पसंद करना जैसे वे हैं, असंभव है।


