Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में फिल्मी स्टाइल में सरपंच पर हमला, दिनदहाड़े बदमाशों ने घेरी कार और बरसाए डंडे

short by अपर्णा / on Wednesday, 16 July, 2025
झुंझुनूं (राजस्थान) में मंगलवार को बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक सरपंच की गाड़ी पर हमला किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा कि दो वाहनों से टक्कर मारकर सरपंच की गाड़ी रोकी गई और फिर बदमाशों ने गाड़ी पर डंडे बरसाए। हमले में सरपंच व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हैं।