Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल से हेल्पर टी-सेल बनाने की तकनीक खोजी, कैंसर थेरेपी हो सकती है आसान

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 22 January, 2026
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (UBC) के वैज्ञानिकों ने कैंसर थेरेपी की बड़ी बाधा को हल करते हुए स्टेम सेल से सफलतापूर्वक 'हेल्पर टी-सेल' तैयार किए हैं। अब तक लैब में इन्हें बनाना मुश्किल था क्योंकि 'नॉच' सिग्नल के लंबे समय तक सक्रिय रहने से इनके विकास में बाधा आती थी। वैज्ञानिकों ने इस सिग्नल को नियंत्रित कर यह सफलता पाई।
read more at ANI