नायब सिंह सैनी के किस बयान को लेकर राहुल ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का लगाया आरोप?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश में हुए चुनाव का काउंटिंग से 2 दिन पहले का एक वीडियो दिखाया जिसमें वह कहते दिखे, "बीजेपी एकतरफा सरकार बना रही है...हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं...चिंता मत करिए।"
read more at TV9 भारतवर्ष


