वोटर लिस्ट में 'राम ने यादव को मारा' जैसे अजीब नाम होने पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
यूपी में एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीब नाम आने पर चुनाव आयोग ने सॉफ्टवेयर की गलती को ज़िम्मेदार ठहराया है। सूची में 'राम ने यादव को मारा' और 'राम ने शर्मा को मारा' जैसे नाम थे। बकौल आयोग, सॉफ्टवेयर ने अंग्रेज़ी शब्दों का हिंदी में अनुवाद किया, उन्हें अंग्रेज़ी उच्चारण के हिसाब से हिंदी में लिखना चाहिए था।
read more at News18 हिंदी


